शादी में दुल्हन सबके सामने करने लगी डांस, जब चाचा रोकने आए तो उसने उन्हें हटाया और फिर से डांस करने लगी!

शादी में दुल्हन सबके सामने करने लगी डांस, जब चाचा रोकने आए तो उसने उन्हें हटाया और फिर से डांस करने लगी!
आजकल शादियों में दुल्हन का डांस करना काफी आम हो गया है। ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं जिनमें दुल्हनें एंट्री के वक्त डांस करने लगती हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे इंस्टाग्राम पर @varsha_doll_26 नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक दुल्हन जयमाल के लिए स्टेज पर जा रही होती है और फिर सबके सामने डांस करने लगती है. हालांकि वहां खड़े अंकल-आंटी उनका समर्थन करते हैं, लेकिन एक अंकल आकर उन्हें रोकने लगते हैं. वह दुल्हन का पिता हो सकता है. लेकिन दुल्हन खुद ही उन्हें हटा देती है और डांस करती रहती है. इस वीडियो में वह ‘पालकी में हो के सवार चली रे’ गाने पर डांस कर रही हैं. वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति है तो वह इसे हटाने के लिए News18 हिंदी से संपर्क कर सकता है.)











Leave a Reply