सरगुजा रामप्रसाद जुगाड़: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आज भी रामप्रसाद महंत जमीन के नीचे पानी का पता लगाने के लिए अपने अनुभव का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे हाथ में बांस का एक साधारण टुकड़ा पकड़कर सभी दिशाओं में घूमते हैं और जहां बांस नीचे की ओर झुकता है, वहां जल का स्रोत मजबूत माना जाता है। रामप्रसाद ने यह तकनीक एक इंजीनियर से सीखी है और वर्षों के अभ्यास से इसमें निपुणता प्राप्त की है। उनका दावा है कि अब तक उनके बताये 15-20 स्थानों से पानी सफलतापूर्वक निकल चुका है. खास बात यह है कि वे न तो इसे कोई चमत्कार मानते हैं और न ही इसके लिए कोई शुल्क लेते हैं, बल्कि उनका मकसद लोगों की मदद करना है।
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।












Leave a Reply