Lottery News: जीवन भर की कमाई से खरीदे 4,580 लॉटरी टिकट, हो गए कंगाल, रिजल्ट आते ही अचानक बदल गई किस्मत!

आखरी अपडेट:

Lottery News: थाईलैंड में रहने वाले एक शख्स ने अपनी जिंदगी भर की कमाई से हजारों लॉटरी टिकट खरीदे. हर टिकट के पीछे एक शून्य और दो लिखा था। शख्स ने कुल 13 लाख 57 हजार रुपये के टिकट खरीदे थे. इसके बदले में उन्होंने कितनी रकम जीती, इस पर चर्चा चल रही है।

जिंदगी भर की कमाई से खरीदे 4,580 लॉटरी टिकट, रिजल्ट आते ही बदल गई किस्मत!ज़ूम

लॉटरी टिकट ने बदल दी एक शख्स की किस्मत (इमेज- फाइल फोटो)

कहते हैं कि जब किस्मत बदल जाती है तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी ये किस्मत लोगों को आसमान से जमीन पर ले आती है तो कभी-कभी अचानक बुलंदियों पर पहुंचा देती है. थाईलैंड में एक शख्स की किस्मत ऐसी बदली कि हर जगह उसकी चर्चा होने लगी.

इस शख्स ने अपनी जिंदगी की मेहनत की कमाई से 4,580 लॉटरी टिकट खरीदे। कई लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोका था. उस व्यक्ति ने हर टिकट के अंत में शून्य और दो को प्राथमिकता दी थी. उन्होंने कुल 13 लाख 57 हजार रुपये (करीब 5 लाख थाई बात) खर्च किए थे। लोग उसे पागल कह रहे थे क्योंकि लॉटरी में इतना पैसा लगाना जोखिम भरा था। लेकिन नतीजे आते ही उनकी किस्मत बदल गई और उन्होंने बड़ा जैकपॉट जीत लिया. अब हर कोई उनके बारे में बात कर रहा है.

भाग्यशाली अमीर निकला
शख्स ने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई लॉटरी टिकट में लगा दी थी. अगर हार जाते तो सड़कों पर आ जाते. लेकिन उन्होंने अपनी किस्मत दांव पर लगा दी और लॉटरी खेली और जैकपॉट जीत लिया। जीत की रकम इतनी बड़ी थी कि उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई. उस आदमी ने कहा, “मैंने आखिरी उम्मीद पर दांव लगाया था और जीत गया।” यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जहां लोग इसे ‘कंगाल से करोड़पति’ की कहानी बता रहे हैं। लेकिन कई लोगों ने यह भी चेतावनी दी कि लॉटरी एक जोखिम भरा जुआ है।

करोड़पति बन गया
शख्स ने साढ़े तेरह लाख के टिकट खरीदे थे. इसके बदले में उन्होंने तीन करोड़ से ज्यादा की रकम जीती. आपको बता दें कि थाईलैंड की लॉटरी में मिलने वाली यह रकम जिंदगी बदलने वाली होती है। उन्होंने बाद में कहा, “मैंने अपनी आखिरी उम्मीद पर दांव लगाया। मैंने अपने जीवन में कभी इतना पैसा नहीं कमाया था।” यह घटना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. लोग इसे “गरीब से अमीर” की कहानी कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यही सच्ची किस्मत है!” दूसरे ने कहा, “लॉटरी जीतना एक सपना है, लेकिन इतने सारे टिकट खरीदना पागलपन है।” लेकिन इस जीत ने दिखाया कि कभी-कभी जोखिम लेना भी फायदेमंद हो सकता है. थाईलैंड में लॉटरी बहुत लोकप्रिय है। लोग छोटे टिकट खरीदते हैं, लेकिन इस शख्स ने रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने एक विशेष पैटर्न (शून्य और दो) पर ध्यान केंद्रित किया, जो उनके लिए भाग्यशाली साबित हुआ। जीतने के बाद, उन्होंने अपने परिवार की मदद की, एक घर खरीदा और बचे हुए पैसे को सुरक्षित रूप से निवेश किया।

लेखक के बारे में

ऑथरीमजी

संध्या कुमारी

मैं न्यूज 18 में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहा हूं. रीजनल सेक्शन का मकसद आपको राज्यों में होने वाली उन घटनाओं से रूबरू कराना है, जिन्हें सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि आप कोई भी वायरल कंटेंट मिस न करें।

घरअजब-गजब

जिंदगी भर की कमाई से खरीदे 4,580 लॉटरी टिकट, रिजल्ट आते ही बदल गई किस्मत!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *