क्या आपने सोचा है? पुलिस केवल अपराध स्थलों पर पीला टेप ही क्यों लगाती है? वजह जानकर हैरान रह जायेंगे आप!

अज्ञात तथ्य: रील लाइफ हो या रियल लाइफ, आपने अक्सर देखा होगा कि जब पुलिस किसी अपराध स्थल पर पहुंचती है तो सबसे पहले आम लोगों को दूर रखने के लिए उस इलाके को पीले टेप से घेर देती है। यानी अपराध स्थल को पीले टेप से सील कर दिया गया है.

ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस इसके लिए पीले रंग का ही इस्तेमाल क्यों करती है, लाल या नीले रंग का नहीं? इसके पीछे एक खास वजह छुपी हुई है. आइए जानते हैं क्या है वो वजह..

दरअसल, पीला रंग आंखों पर सबसे जल्दी दिखने वाला और तुरंत ध्यान खींचने वाला रंग माना जाता है। इसके अलावा यह रंग चेतावनी और सावधानी का भी संकेत देता है, इसलिए इसका प्रयोग कई सार्वजनिक स्थानों पर किया जाता है।

आपने अक्सर रेलवे स्टेशनों पर पीले रंग के बोर्ड और चेतावनी चिन्ह लगे हुए देखे होंगे, ताकि लोग उन्हें दूर से ही पहचान सकें। इसी वजह से पुलिस अपराध स्थल पर पीला टेप लगाती है, ताकि लोगों को स्पष्ट संदेश मिले कि यह प्रतिबंधित क्षेत्र है और इसमें प्रवेश वर्जित है।

पीली पट्टी लगाने के पीछे एक मनोवैज्ञानिक कारण भी माना जाता है। पीला टेप स्वचालित रूप से लोगों के दिमाग में एक मानसिक अवरोध पैदा करता है।

साफ शब्दों में कहें तो जैसे ही लोग इस पट्टी को देखते हैं, उनके मन में यह स्पष्ट संदेश पहुंच जाता है कि यह एक संवेदनशील और प्रतिबंधित क्षेत्र है। वहां जाना न सिर्फ गलत हो सकता है बल्कि कानूनी कार्रवाई में भी बाधा बन सकता है.

इस तरह पीला रंग न केवल चेतावनी का प्रतीक है, बल्कि एक मनोवैज्ञानिक बाधा भी बनता है, जो लोगों को बिना कुछ कहे रुकने पर मजबूर कर देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *