रेलवे ट्रैक से कार लेकर जा रहा था शख्स, तभी ट्रेन से टकराई मौत, मौत को छूकर जिंदा लौटा ड्राइवर!

आखरी अपडेट:

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स कार से रेलवे ट्रैक पार कर रहा है, तभी उसकी ट्रेन से टक्कर हो जाती है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद ड्राइवर मौत को छूकर बच गया.

रेलवे ट्रैक पर कार से टकराई ट्रेन, मौत को छूकर जिंदा लौटा ड्राइवर!ज़ूम

इंसान की एक छोटी सी लापरवाही कभी-कभी उसकी जान पर भारी पड़ सकती है, लेकिन कभी-कभी उसकी किस्मत इतनी मजबूत होती है कि मौत सामने खड़ी होने के बावजूद उसका बाल भी बांका नहीं कर पाती। ऐसा ही एक चमत्कार मेक्सिको सिटी के गुस्तावो ए मैडेरो इलाके में देखने को मिला है। यहां 28 जनवरी की सुबह एक भीषण रेल हादसा हुआ, जिसमें एक कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन ड्राइवर मौत को छूकर बच गया. यह घटना तब हुई जब एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ड्राइवर ने लेवल क्रॉसिंग पर ट्रेन के आने से ठीक पहले अपनी कार को ले जाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्राइवर ने सोचा था कि वह ट्रेन के आने से पहले पटरी पार कर लेगा, लेकिन उसकी ‘शॉर्टकट’ कोशिश पर पानी फिर गया और तेज रफ्तार ट्रेन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेन कार को कई मीटर तक घसीटती ले गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से कुचल गया और वह लोकोमोटिव इंजन और दो ट्रैफिक लाइट के खंभों के बीच बुरी तरह फंस गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग सहम गए। कार की हालत देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि अंदर बैठा शख्स जिंदा होगा. आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तो देखा कि ड्राइवर मलबे के बीच फंसा हुआ है, लेकिन राहत की बात यह थी कि वह पूरी तरह होश में था. स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी कि बिना कटर के उसे बाहर निकालना असंभव था। सूचना मिलते ही फायरफाइटर्स की टीम मौके पर पहुंची और हाइड्रोलिक उपकरण की मदद से कार के मलबे को काटा और कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला.

उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक इतनी भीषण टक्कर और कार के चकनाचूर होने के बावजूद ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नहीं आई है. डॉक्टरों ने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं बताया है, क्योंकि जिस जगह पर कार फंसी थी, वहां थोड़ी सी भी चूक जानलेवा हो सकती थी. इस हादसे के कारण इलाके में भीषण जाम लग गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मलबा हटाने का काम शुरू किया। मलबे की सफाई और जांच के दौरान घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने इस मामले में हादसे की सही वजह जानने के लिए शुरुआती जांच शुरू कर दी है, हालांकि प्राथमिक तौर पर इसे ड्राइवर की लापरवाही माना जा रहा है. यह घटना उन सभी लोगों के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो रेलवे क्रॉसिंग पर जल्दबाजी दिखाते हैं.

लेखक के बारे में

ऑथरीमजी

निरंजन दुबे

न्यूज18 हिंदी (नेटवर्क 18) डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत। इंटरनेशनल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रीजनल सिनेमा के प्रभारी। डेढ़ दशक से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय। नेटवर्क 18, टाइम्स ग्रुप के अलावा…और पढ़ें

घरअजब-गजब

रेलवे ट्रैक पर कार से टकराई ट्रेन, मौत को छूकर जिंदा लौटा ड्राइवर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *