आपने एक कहावत तो सुनी ही होगी, ‘बच्चे दिल के सच्चे होते हैं…’ बच्चों की बातें इतनी अनोखी और दिलचस्प होती हैं कि उन्हें सुनकर अक्सर हंसी आ जाती है। हाल ही में एक टीचर ने भी बच्चों से सवाल पूछे और उनके दिलचस्प जवाब सुने. इंस्टाग्राम यूजर @_thesristibhardwaz_ ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह स्कूली छात्रों से पूछती हैं कि अगर हम पढ़ाई नहीं करेंगे तो क्या होगा? एक बच्चा कहता है कि नहीं पढ़ोगे तो विराट कोहली से नहीं मिल पाओगे, वहीं दूसरा कहता है कि नहीं पढ़ोगे तो सब्जी बेचनी पड़ेगी. यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इसे 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति है तो वह न्यूज18 हिंदी से संपर्क कर सकता है, वीडियो हटा दिया जाएगा.)
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।












Leave a Reply