आखरी अपडेट:
लॉस एंजिलिस से मनीला जा रहे विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक साथ सभी 11 टॉयलेट टूट गए. पायलट के विमान को न उतारने के फैसले के बाद चालक दल के सदस्यों को यात्रियों की गंदगी को अपने हाथों से साफ करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

आसमान में हजारों फीट की ऊंचाई पर हवाई यात्रा आरामदायक मानी जाती है, लेकिन फिलीपींस एयरलाइंस की लंबी दूरी की फ्लाइट में जो हुआ उसने मानवता और एयरलाइंस प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लॉस एंजिलिस से मनीला जा रहे बोइंग 777 विमान (फ्लाइट पीआर113) में सफर के दौरान अचानक सभी 11 टॉयलेट ने काम करना बंद कर दिया. 15 घंटे लंबे सफर के दौरान ये स्थिति किसी बुरे सपने से कम नहीं थी. इस दौरान जब विमान गुआम के पास था और वहां आपात लैंडिंग की संभावना थी, लेकिन कैप्टन ने विमान को डायवर्ट करने से इनकार कर दिया और उड़ान जारी रखने का फैसला किया. इस तकनीकी खराबी के बाद जो नजारा सामने आया वह चौंकाने वाला था. केबिन क्रू मेंबर्स को टॉयलेट से इंसानी पॉटी को अपने हाथों से हटाना पड़ा।
क्रू मेंबर्स ने इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी बनाया, जिसमें दिखाया गया कि कैसे स्टाफ को अपने हाथों और बर्तनों की मदद से टॉयलेट बाउल से मानव अपशिष्ट निकालने के लिए मजबूर किया गया। आरोप है कि सीनियर अधिकारियों के दबाव में क्रू मेंबर्स को इस घिनौने काम में धकेला गया ताकि किसी तरह टॉयलेट खाली किया जा सके. निकाले गए कचरे को पास के सिंक में बहा दिया गया, जिससे स्थिति और भी बदतर हो गई। हैरानी की बात ये है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद विमान को बीच में नहीं रोका गया और वो सीधे मनीला के निनॉय एक्विनो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा. हालाँकि यात्रियों द्वारा कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई, लेकिन केबिन क्रू सदस्यों ने फिलीपींस एयरलाइंस यूनियन के साथ अपमानजनक अनुभव उठाया है।

यूनियन ने पूरी स्थिति को संभालने के तरीके की कड़ी आलोचना की है और कहा है कि विमान को न उतारने का कैप्टन का फैसला गलत था, जिससे चालक दल का स्वास्थ्य और सम्मान दोनों खतरे में पड़ गया। यह पहली बार नहीं है कि किसी फ्लाइट में मल-मूत्र से जुड़ी ऐसी शर्मनाक स्थिति पैदा हुई हो. पिछले साल साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला यात्री ने बीच रास्ते में अपने कपड़े उतार दिए और अपनी ही सीट पर शौच कर दिया। वह विमान फिलाडेल्फिया से शिकागो जा रहा था और लैंडिंग के वक्त हुई इस घटना से पूरे विमान में दुर्गंध फैल गई थी. उस वक्त एयरलाइंस ने यात्रियों से माफी मांगी और विमान को सेवा से हटा दिया और उसकी अच्छी तरह से सफाई कराई. फिलहाल इस ताजा मामले पर फिलीपींस एयरलाइंस ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है और न ही कोई आंतरिक जांच शुरू की गई है.
लेखक के बारे में
न्यूज18 हिंदी (नेटवर्क 18) डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत। इंटरनेशनल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रीजनल सिनेमा के प्रभारी। डेढ़ दशक से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय। नेटवर्क 18, टाइम्स ग्रुप के अलावा…और पढ़ें











Leave a Reply