सरसों का साग बनाने की घरेलू रेसिपी! कुकर में इस्तेमाल की गई ड्रिल मशीन, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान!

सरसों का साग बनाने की घरेलू रेसिपी! कुकर में इस्तेमाल की गई ड्रिल मशीन, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान!
Viral Video: सरसों का साग बनाने का एक अनोखा और देसी जुगाड़ वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स कुकर के अंदर सरसों का साग पकाने के लिए ड्रिल मशीन चलाता नजर आ रहा है. जिस काम के लिए आमतौर पर मथनी या मिक्सर का इस्तेमाल किया जाता है, उसमें ड्रिल मशीन का ऐसा इस्तेमाल देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं. ये तरीका जितना अजीब है उतना ही चौंकाने वाला भी है, जिसे देखकर लोग अपना सिर पकड़ लेते हैं. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. कुछ लोग इसे देसी जुगाड़ की हद बता रहे हैं तो कई यूजर्स इसे खतरनाक बता रहे हैं और सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. लोग कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं और कह रहे हैं कि कहीं जुगाड़ की वजह से हादसा न हो जाए. यह कहना गलत नहीं होगा कि सरसों का साग बनाने का यह अनोखा तरीका लोगों को हैरान करने के साथ-साथ इंटरनेट पर भी चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.











Leave a Reply