आखरी अपडेट:
जापान में शांति और नागरिक भावना इतनी सख्त है कि एक भारतीय परिवार को अपनी बेटी के पैरों की आहट के कारण घर-घर जाकर अपने पड़ोसियों से माफी मांगनी पड़ी। महिला का ये अनोखा अनुभव सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे लाखों लोग जापान की अनुशासित संस्कृति का उदाहरण बता रहे हैं.
बेटी की गलती के लिए मां ने पड़ोसियों से मांगी माफी (फोटोः Instagram-@poonam.mitsu.in.japan)जापान अपने अनुशासन, स्वच्छता और नागरिक भावना के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां लोग न सिर्फ कानून का पालन करते हैं, बल्कि दूसरों की सुविधा और शांति का भी खास ख्याल रखते हैं। यही कारण है कि जापानी समाज को ‘शांतिपूर्ण और व्यवस्थित’ समाज का उदाहरण माना जाता है। यहां तेज आवाज करना या दूसरों को परेशान करना लगभग अपराध माना जाता है। ऐसे ही नियमों के बीच जब एक भारतीय परिवार जापान में रहने आया तो उन्हें वहां के रीति-रिवाजों का असली मतलब तब समझ आया जब घर में होने वाले शोर-शराबे के कारण उन्हें अपने पड़ोसियों से माफी मांगनी पड़ी। किसी को ये घटना अजीब लग सकती है, लेकिन जापान में ये आम बात है.
इस पूरे अनुभव को पूनम कंवर शेखावत नाम की महिला ने अपने इंस्टाग्राम @poonam.mitsu.in.japan पर शेयर किया है. वीडियो में वह पड़ोसियों के घर-घर जाकर छोटे-छोटे पैकेट देती नजर आ रही हैं. इन पैकेटों में टिशू पेपर और एक ‘सॉरी नोट’ रखा हुआ था. उनका मकसद पड़ोसियों से पहले ही माफी मांग लेना था, ताकि भविष्य में किसी को परेशानी न हो.
बेटी के पैरों की आहट बनी वजह
पूनम बताती हैं कि उन्हें पिछले घर में नोटिस मिला था क्योंकि उनकी छोटी बेटी उनके इधर-उधर भागने के कारण शोर मचा रही थी. चूंकि बच्ची छोटी है और शोर दोबारा हो सकता है, इसलिए उन्होंने पड़ोसियों को पहले ही सूचित कर माफी मांगना बेहतर समझा. वीडियो में ये भी बताया गया है कि जापान में ज्यादातर घर लकड़ी के बने हैं. ऐसे में फर्श पर चलने या दौड़ने की आवाज नीचे या आसपास के घरों तक आसानी से पहुंच जाती है। इसलिए लोग खासतौर पर शांति बनाए रखने की कोशिश करते हैं. वह वीडियो में आगे कहती हैं कि जापान में लोग लड़ने की बजाय सीधे पुलिस या बिल्डिंग मैनेजमेंट से शिकायत करते हैं. यहां मानसिक शांति को सबसे अधिक महत्व दिया जाता है। यही संस्कृति जापान को अन्य देशों से अलग बनाती है।
इस दिलचस्प अनुभव को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो को अब तक 35 लाख से ज्यादा व्यूज और 1 लाख 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोग जापान की सभ्यता और अनुशासन की तारीफ कर रहे हैं. कमेंट्स में कई यूजर्स भारत और जापान की तुलना भी कर रहे हैं. किसी ने लिखा कि भारत में शादी में इतना शोर होता है कि पूरा पड़ोस गूंज उठता है, जबकि जापान में लोग हल्की सी आहट पर भी सतर्क हो जाते हैं. यहां वीडियो देखें.











Leave a Reply