Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘परदा’ गाने पर बीच सड़क पर किया गया एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लड़की ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ ऐसे कमाल के डांस मूव्स दिखाए कि सड़क पर चल रहे लोग भी देखने के लिए रुक गए. गाने की धुन पर उनके खूबसूरत स्टेप्स और बेहतरीन टाइमिंग ने वीडियो को खास बना दिया, वहीं उनका अंदाज पूरी तरह से बेफिक्र और नेचुरल नजर आया. इस डांस की सबसे बड़ी खासियत उनके एक्सप्रेशंस थे, जिसने लोगों का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उनके स्टाइल और कॉन्फिडेंस की सराहना की जा रही है. कई लोग इसे “स्ट्रीट डांस की उत्तम अभिव्यक्ति” कह रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘परदा’ गाने पर किया गया यह डांस वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और तेजी से वायरल हो रहा है.
लड़की ने बीच सड़क पर ‘पर्दा’ गाने पर किया शानदार डांस, एक्सप्रेशन ने जीता लोगों का दिल!

Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।











Leave a Reply