बेटी के मॉइश्चराइजर की कीमत सुनकर हैरान रह गए पिता, वायरल वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपनी बेटी से उसके मॉइश्चराइजर की कीमत सुनकर हैरान हो जाता है. बेटी जैसे ही प्रोडक्ट की कीमत बताती है तो पिता के चेहरे के भाव देखने लायक हो जाते हैं. रिएक्शन ऐसा कि देखने वाला अपनी हंसी नहीं रोक पाता. बाप-बेटी की ये प्यारी और मजेदार बातचीत लोगों को खूब गुदगुदा रही है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर खूब मजे ले रहे हैं और कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग इसे हर मध्यमवर्गीय पिता की सच्ची कहानी बता रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि आजकल के स्किन केयर प्रोडक्ट्स वाकई जेब पर भारी पड़ रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि अपनी बेटी के मॉइश्चराइजर की कीमत पर पिता के इस रिएक्शन ने सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी है और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.












Leave a Reply