लोग अक्सर कहते हैं कि भारत में प्रतिभा नहीं है. उन्हें भारत की सड़कों पर जाकर देखना चाहिए, जहां प्रतिभा तो बहुत है, लेकिन उन्हें मौका ही नहीं मिल पाता। इसका जीता जागता सबूत एक ढोल वादक है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. इस शख्स ने ड्रम बजाते हुए एक गाना गाया जो इतना जबरदस्त था कि लोग सुनते ही उसके फैन हो गए. वीडियो को @sachinjose94 इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है. शख्स सुखविंदर का गाना गा रहा है जिसमें आवाज काफी ऊंची करनी होती है. एक शख्स माइक पकड़कर खड़ा है और ड्रमर ड्रम बजाते हुए गाना गा रहा है. उनकी आवाज बहुत अच्छी है. लोगों ने उनकी तारीफ की और कहा कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है! इस वीडियो को 18 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति है तो वह न्यूज18 हिंदी से संपर्क कर सकता है, वीडियो हटा दिया जाएगा.)
ड्रमर ने गाया इतना दमदार गाना, सुनकर हैरान रह गए लोग, बोले- भारत में टैलेंट की कमी नहीं!

Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।











Leave a Reply