‘आज की रात’ पर लड़की ने किया जबरदस्त डांस, तमन्ना भाटिया भी हुईं इतनी इम्प्रेस, स्टेज पर छू लिए पैर!

‘आज की रात’ पर लड़की ने किया जबरदस्त डांस, तमन्ना भाटिया भी हुईं इतनी इम्प्रेस, स्टेज पर छू लिए पैर!
आपने फिल्म ‘स्त्री-2’ का गाना ‘आज की रात’ तो जरूर सुना होगा। लोग उस गाने को सुनने से ज्यादा देखना पसंद करते हैं क्योंकि उसमें तमन्ना भाटिया इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि लोग उनसे नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. उस गाने को देखकर ऐसा लगेगा कि शायद उनसे बेहतर परफॉर्म कोई और लड़की नहीं कर सकती थी. लेकिन जब तमन्ना ने इस गाने पर एक लड़की का डांस देखकर उसके पैर छुए तो उन्हें एहसास हुआ कि वो डांस कितना कमाल का था. हाल ही में कंटेंट क्रिएटर वैदेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @rastogi_vaidehi पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह एक इवेंट में आज का रात गाने पर डांस कर रही हैं और तमन्ना उनके बगल में खड़ी हैं. उनका डांस इतना अच्छा था कि तमन्ना ने झुककर वैदेही के पैर छू लिए. यह देखकर वैदेही भी बहुत खुश हुई. यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इसे 44 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति है तो वह न्यूज18 हिंदी से संपर्क कर सकता है, वीडियो हटा दिया जाएगा.)











Leave a Reply