मोहल्ले में लड़ाई देखने छत पर जुटे लोग, बगल में खड़ा कुत्ता लेने लगा पूरा अपडेट, वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप!

आखरी अपडेट:

मोहल्ले में लड़ाई देखने के लिए छत पर खड़ी महिलाओं के साथ एक कुत्ता भी उतनी ही दिलचस्पी से झांकता नजर आया. यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

मोहल्ले में लड़ाई देखने छत पर जमा हुए लोग, बगल में खड़ा कुत्ता लेने लगा पूरा...महिलाओं के साथ छत से पड़ोस का नाटक देख रहा कुत्ता (फोटो: Instagram-@tv1indialive)

सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई मजेदार वीडियो वायरल होता रहता है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. ऐसा ही एक वायरल वीडियो इन दिनों लोगों को खूब गुदगुदा रहा है. यह वीडियो न सिर्फ लोगों की उत्सुकता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि स्थानीय नाटक देखने का शौक सिर्फ इंसानों तक ही सीमित नहीं है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं अपने घर की छत पर खड़ी हैं और नीचे सड़क पर चल रही तीखी बहस को ध्यान से देख रही हैं. पड़ोस में किसी बात पर झगड़ा हो रहा है और छत पर खड़ी महिलाएं बिना पलकें झपकाए पूरा मामला देख रही हैं. उनके हाव-भाव से साफ पता चल रहा है कि मामला बेहद ‘दिलचस्प’ है.

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर देखें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *