दिन में वकील, शाम को पोल डांसर! 52 साल की महिला काम से हो गई थी बोर, तो पूरा किया अपना अनोखा शौक!

आखरी अपडेट:

वारविकशायर की लीशा बॉन्ड एक बैरिस्टर हैं। वह 52 साल की हैं. वह दिन में वकालत करती हैं और शाम को वकीलों के कपड़े उतारकर बोल्ड कपड़ों में पोल ​​डांस करती हैं।

दिन में वकील, शाम को पोल डांसर! 52 साल की महिला का वायरल हुआ वीडियोवकील बनी पोल डांसर! (फोटो: इंस्टाग्राम/लीशास्ब)

आपने अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि अगर वे अपनी नौकरी या रोजमर्रा की जिंदगी से बोर हो गए हैं तो उन्हें कुछ अलग और अनोखा सीखना या करना चाहिए। इस वजह से, बहुत से लोग खाना बनाना, पढ़ना या संगीत वाद्ययंत्र बजाना सीखते हैं। लेकिन इंग्लैंड की एक अधेड़ उम्र की महिला ने अनोखा शौक पूरा किया. वह 52 साल की हैं और एक वकील हैं। लेकिन वह एक पोल डांसर भी हैं, जिसके लिए वह नियमित ट्रेनिंग लेती हैं। इस वजह से महिला ने खुद को फिट भी रखा हुआ है. हाल ही में उन्होंने बीबीसी को अपनी अनोखी यात्रा के बारे में भी बताया.

मिरर वेबसाइट के मुताबिक, वारविकशायर की लीशा बॉन्ड एक बैरिस्टर हैं। वह 52 साल की हैं. वह दिन में वकालत करती हैं और शाम को वकीलों के कपड़े उतारकर बोल्ड कपड़ों में पोल ​​डांस करती हैं। पिछले साल जनवरी में उनके मन में विचार आया कि उन्हें कुछ अलग करना चाहिए, तभी उन्होंने पोल डांस करना शुरू कर दिया। उस वक्त उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उनकी जिंदगी में कुछ कमी रह गई है। एक बच्चे की मां लीशा को टाइप-1 डायबिटीज भी है। पोल डांस करने के बाद वह ज्यादा स्वस्थ महसूस करने लगी हैं.

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर देखें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *