मास्टर जी ने खुले आसमान के नीचे बच्चों के साथ अंग्रेजी गाने पर किया डांस, वीडियो मचा रहा धमाल!
Viral Video: खुले आसमान के नीचे आयोजित एक स्कूल कार्यक्रम के दौरान माहौल और भी खुशनुमा हो गया जब मास्टर जी ने बच्चों के साथ मिलकर अंग्रेजी गाने पर जबरदस्त डांस किया. बच्चों के साथ घुल-मिलकर डांस करने वाले मास्टर जी के इस अंदाज ने सभी को चौंका दिया. उनकी ऊर्जा, मुस्कान और बच्चों के साथ तालमेल ने पूरे माहौल को मस्ती और खुशी से भर दिया। इस अद्भुत पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि ऐसे शिक्षक बच्चों के लिए प्रेरणा बनते हैं और पढ़ाई के साथ-साथ खुशनुमा माहौल भी देते हैं. मास्टर जी और बच्चों का यह डांस ना सिर्फ मनोरंजक है बल्कि स्कूली जीवन की यादगार झलक भी दिखाता है. आप भी देखें वायरल वीडियो…












Leave a Reply