भारतीय लड़के ने रशियन लड़की को किया प्रपोज, राधा-कृष्ण बनकर रचाई शादी, प्यार जीत रहा है लोगों का दिल!

भारतीय लड़के ने रशियन लड़की को किया प्रपोज, राधा-कृष्ण बनकर रचाई शादी, प्यार जीत रहा है लोगों का दिल!
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखी प्रेम कहानी लोगों का दिल जीत रही है, जिसमें एक भारतीय युवक ने रशियन लड़की को प्रपोज किया और फिर दोनों ने शादी कर ली. भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर लड़की की शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई, जबकि दूल्हा कृष्ण और दुल्हन राधा के रूप में सजी-धजी नजर आईं। इस खूबसूरत अंदाज ने शादी को और भी खास बना दिया और वहां मौजूद सभी लोग इस पल का गवाह बनकर भावुक हो गए. इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि प्यार वाकई किसी भाषा, देश या सरहद का मोहताज नहीं होता. कई यूजर्स ने इस जोड़ी की तारीफ की और इसे संस्कृतियों के मेल और सच्चे प्यार की मिसाल बताया. आप भी देखिए वायरल वीडियो











Leave a Reply