गिटार वाली बहू का नया गाना हुआ वायरल, घूंघट में गाया ‘तेरा मेरा प्यार अमर’, आवाज ने जीता हर दिल!

गिटार वाली बहू का नया गाना हुआ वायरल, घूंघट में गाया ‘तेरा मेरा प्यार अमर’, आवाज ने जीता हर दिल!
Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर गिटार के साथ बहू का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह घूंघट पहनकर अपनी मधुर आवाज में मशहूर गाना ‘तेरा मेरा प्यार अमर’ गाती नजर आ रही हैं. पारंपरिक पोशाक में गिटार के साथ उनका अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. सादगी, आत्मविश्वास और धुन की मिठास ने इस वीडियो को खास बना दिया है, जिसे देखकर यूजर्स भावुक हो रहे हैं. वीडियो सामने आते ही लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. कई यूजर्स ने लिखा कि बहू की आवाज दिल को छू लेने वाली है, वहीं कुछ ने परंपरा और टैलेंट के इस खूबसूरत कॉम्बिनेशन की तारीफ की. घूंघट में गिटार बजाती और गाने गाती बहू ने साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती. यही वजह है कि उनका ये गाना सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. आप भी देखिए वायरल वीडियो…











Leave a Reply