खेत में तेजी से दौड़ रहा था सांप, बच्चे ने चुटकी में पकड़ लिया खिलौना, थम जाएंगी आपकी सांसें!
खेत में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक तेज रफ्तार से दौड़ता हुआ सांप सामने आ गया. आमतौर पर जहां लोग डरकर भाग जाते हैं ऐसे हालात में एक लड़के ने ऐसा कदम उठाया कि हर कोई हैरान रह गया. लड़के ने बिना डरे सांप को चुटकी में पकड़ लिया और फिर उसके साथ खेलने लगा. यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए। सांप को हाथ में पकड़कर लड़के का बेखौफ अंदाज किसी को भी हैरान कर सकता है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़का बिल्कुल भी नहीं डर रहा है, जबकि सांप लगातार खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहा है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं और कमेंट्स में अपनी राय दे रहे हैं. हालांकि, कई यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि सांप जैसे खतरनाक जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार बेहद जोखिम भरा हो सकता है और इससे बचना चाहिए।












Leave a Reply