26 जनवरी के शुभ अवसर पर विद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह उस समय भावनाओं से भर गया जब एक छात्रा ने देशभक्ति गीत पर बहुत ही सुंदर और दिल को छू लेने वाला नृत्य प्रस्तुत किया। मंच पर संगीत शुरू होते ही विद्यार्थियों के भाव, मुद्राएं और आत्मविश्वास ने पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया। हर कदम पर भारत माता के प्रति प्रेम, सम्मान और गौरव साफ झलक रहा था। बच्ची के डांस ने न सिर्फ वहां मौजूद टीचर्स और स्टूडेंट्स का दिल जीत लिया, बल्कि दर्शकों की आंखों में भी आंसू आ गए. तालियों और जयकारों की गूंज के बीच ये प्रस्तुति कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण बन गई. इस डांस ने यह साबित कर दिया कि आज की युवा पीढ़ी के दिलों में देश के प्रति सच्चा जुनून और देशभक्ति पुरजोर तरीके से मौजूद है. सोशल मीडिया पर भी इस देशभक्ति डांस को खूब सराहा जा रहा है. छात्र की प्रतिभा और जज्बे की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि इस प्रस्तुति ने 26 जनवरी के जश्न को और भी यादगार बना दिया.
26 जनवरी के शुभ अवसर पर छात्र का देशभक्ति डांस, इसे देखकर हर दिल में जाग जाएगी देशभक्ति!

Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।











Leave a Reply