सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक मां अपने बच्चे को छत से लटकाती नजर आ रही थी. इस घटना को महिला के पड़ोसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. शख्स का कहना है कि ये भारतीय मां का सजा देने का तरीका है. हालांकि, ये वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया. महिला की इस हरकत पर लोग गुस्सा जताते नजर आए. अगर गलती से भी बच्चे के कपड़े खुल जाएं या फट जाएं तो वह सीधे नीचे गिर जाएगा। महिला बेखौफ होकर बच्चे को फंदे पर लटकाती नजर आई। इस वीडियो ने लोगों का खून खौला दिया. अब तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है और लोग ऐसी मां को सबक सिखाने की मांग करते नजर आए.
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।












Leave a Reply