बागेश्वर बाबा से बच्चे की मासूम गुहार, कहा हनुमान जी को बुलाओ मिलना है, क्यूट अंदाज ने जीता हर दिल!

बागेश्वर बाबा से बच्चे की मासूम गुहार, कहा हनुमान जी को बुलाओ मिलना है, क्यूट अंदाज ने जीता हर दिल!
Viral Video: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में माहौल तब और भी खास हो गया जब एक छोटे बच्चे ने मासूमियत से गुरुजी से कहा कि हनुमान जी को बुलाएं, वह उनसे मिलना चाहता है. बच्चे की मासूम बातें और उसका सच्चा विश्वास वहां मौजूद सभी लोगों के दिलों को छू गया। उनके चेहरे पर मासूम मुस्कान और आंखों में झलकता विश्वास देखकर हर कोई भावुक हो गया. इस प्यारे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि एक बच्चे की सच्ची भक्ति और मासूमियत आज के समय में कम ही देखने को मिलती है. कई यूजर्स इसे आस्था और विश्वास का सबसे खूबसूरत उदाहरण बता रहे हैं. बच्चे के इस क्यूट अंदाज ने सभी के चेहरे पर मुस्कान और दिल को सुकून दे दिया. आप भी देखिए ये वायरल वीडियो…











Leave a Reply