दिल्ली घूमने आए विदेशी को रिक्शेवाले ने फ्री में कराई सैर, इंसानियत देख भावुक हुए विदेशी, देखें वीडियो

दिल्ली घूमने आए विदेशी को रिक्शेवाले ने फ्री में कराई सैर, इंसानियत देख भावुक हुए विदेशी, देखें वीडियो
Viral Video: दिल्ली घूमने आए एक विदेशी पर्यटक के साथ इंसानियत की ऐसी मिसाल देखने को मिली, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रिक्शा चालक बिना किसी किराए की अपेक्षा किए विदेशी मेहमान को मुफ्त में दिल्ली की सैर कराता है. रास्ते भर वह न सिर्फ शहर के बारे में बताते हैं, बल्कि स्थानीय संस्कृति और लोगों की खासियत से भी परिचित कराते हैं। रिक्शा चालक की दरियादिली से विदेशी पर्यटक भावुक हो जाता है और वह खुलकर भारत के लोगों की तारीफ करता नजर आता है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि ये है असली भारत, जहां इंसानियत ही सबसे बड़ी पहचान है. कई यूजर्स रिक्शा चालक की ईमानदारी और दिल से किए गए काम को सलाम कर रहे हैं. आप भी देखिए…











Leave a Reply