मां-बेटे की जोड़ी ने मचाया धमाल, ‘भीग जाने दे’ गाने पर किया ऐसा डांस, वीडियो देख लोग रह गए हैरान!

मां-बेटे की जोड़ी ने मचाया धमाल, ‘भीग जाने दे’ गाने पर किया ऐसा डांस, वीडियो देख लोग रह गए हैरान!
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ‘मां और बेटे’ की जोड़ी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने अपनी जबरदस्त एनर्जी से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में यह जोड़ी मशहूर गाने ‘भीग जाने दे’ के रीमिक्स वर्जन पर बेहतरीन डांस स्टेप्स करती नजर आ रही है. दोनों के बीच तालमेल और उनके चेहरे के भाव इतने बेहतरीन हैं कि दर्शक उनसे नजरें नहीं हटा पाते हैं. कमरे के अंदर शूट किए गए इस वीडियो में दोनों की खुशी और उत्साह साफ नजर आ रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में दिख रही महिला का नाम जिया है, जो अक्सर अपने बेटे के साथ डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @jiya_browny पर शेयर करती रहती हैं. (नोट- चूंकि यह वीडियो वायरल हो रहा था इसलिए हम इसे आपको दिखा रहे हैं, अगर इस वीडियो को लेकर जिया की तरफ से कोई आपत्ति आती है तो हम इसे हटा सकते हैं।)











Leave a Reply