लोग सोचते हैं कि गांव वाले सिर्फ खेती करना जानते हैं और कुछ नहीं जानते. लेकिन ऐसा नहीं है, ये बहुत स्मार्ट भी होते हैं. हाल ही में एक ग्रामीण लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनोखी गाड़ी चलाता नजर आ रहा है. इस वीडियो में लड़के ने अपनी साइकिल में एक दर्जन पहिए लगाकर उसे एक नए आविष्कार में बदल दिया. जब वह साइकिल पर पैडल चला रहा होता है तो सभी पहिये एक साथ घूम रहे होते हैं। इस वीडियो को 20 लाख लोग देख चुके हैं और हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. हालाँकि, कई लोगों ने उनका मज़ाक भी उड़ाया है। जाहिर है लड़के ने मनोरंजन के लिए ऐसा किया होगा, लेकिन उसका यह आविष्कार बेहद दिलचस्प लग रहा है. वीडियो को @rk_experiment__ यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति है तो वह न्यूज18 हिंदी से संपर्क कर सकता है.)
गांव के लड़के ने किया अद्भुत आविष्कार, साइकिल में लगाए 1 दर्जन पहिए, बनाई अनोखी गाड़ी!

Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।











Leave a Reply