पेड़ पर बना घर, अंदर का नजारा देख खुली रह गईं आंखें! लोगों ने कहा- ‘कारीगर को 50 लाख दे दो!’
हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट @sr_rajasthani_blogger पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक पेड़ के ऊपर एक घर नजर आ रहा है. घर के सामने ही एक सीढ़ी है. वीडियो बनाने वाला शख्स जैसे ही सीढ़ियां चढ़कर घर में दाखिल होता है तो अंदर का नजारा हैरान कर देने वाला होता है और सोशल मीडिया यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं. यह घर लकड़ी से बना है और अंदर एक बिस्तर, कुर्सी और कुछ अन्य चीजें हैं। ये छोटी सी जगह लोगों को खूब पसंद आ रही है. वीडियो को करीब 80 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने कहा- ‘कारीगर को 50 लाख दे दो!’ (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति है तो वह न्यूज18 हिंदी से संपर्क कर सकता है.)












Leave a Reply