आखरी अपडेट:
सोशल मीडिया पर एक ढाबा मालिक की करतूत का वीडियो वायरल हो रहा है. जब एक ग्राहक को ढाबे के दाम ज्यादा लगे तो उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया. लेकिन मालिक को ये पसंद नहीं आया. उसने उस आदमी को पीटना शुरू कर दिया.
खाने की ऊंची कीमत देखकर वीडियो बना रहा था शख्स (इमेज- सोशल मीडिया) एक बार फिर ढाबे की मनमानी और ग्राहकों से बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में समृद्धि एक्सप्रेसवे के पास नासिक हाईवे पर स्थित एक ढाबे की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ट्रक ड्राइवर नरेंद्र तोमर नाम के शख्स ने ढाबे पर खाना ऑर्डर किया था. लेकिन महंगा बिल देखकर उसने अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया. यह देख ढाबा मालिक गुस्सा हो गया और उसे पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में शख्स की पिटाई भी रिकॉर्ड हुई. पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है.
सब्जी-रोटी का ऑर्डर दिया था
शख्स ने अपने लिए 4 रोटियां और आधी प्लेट सब्जी का ऑर्डर दिया था. जब बिल आया तो चार रोटी और आधी प्लेट सब्जी के लिए 180 रुपये वसूले गए. ग्राहक को ये कीमत बहुत ज्यादा लगी तो उसने अपनी शिकायत बताने के लिए अपने मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही ग्राहक ने रिकॉर्डिंग शुरू की, ढाबा मालिक (जिसे ‘बाबा’ कहा जा रहा है) और उसके स्टाफ के लोग भड़क गए. मालिक ने पहले तो ग्राहक को डांटा, फिर अचानक सरेआम थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद स्टाफ के कई सदस्यों ने भी उस शख्स की पिटाई शुरू कर दी. यह पूरी घटना सार्वजनिक स्थान पर हुई, जहां लोग देखते रहे लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था.
खाने की ऊंची कीमतों पर सवाल उठाने पर भिवंडी ढाबे पर व्यक्ति से मारपीट, पुलिस ने की कार्रवाई।
उन्होंने कथित तौर पर चार रोटी और हाफ प्लेट सब्जी के लिए ₹180 वसूले जाने पर आपत्ति जताई और कीमतों को अनुचित बताया। pic.twitter.com/dnMwMD8LAe











Leave a Reply