टशन दिखाने गए लद्दाख और हरियाणा के युवाओं ने हाईवे पर किया ऐसा काम, अब वीडियो देख लोग जमकर लगा रहे क्लास!

आखरी अपडेट:

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब लोगों को और भी गैरजिम्मेदार बना रही है. हाल ही में श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर एक युवक की हरकत ने लोगों का ध्यान खींचा, जब उसने बीआरओ के साइन बोर्ड से छेड़छाड़ की. यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जिससे लोगों में भारी आक्रोश है. लोग अब प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस घटना ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग जिम्मेदारी और कानून की परवाह करना भूल गए हैं.

अपना जुनून दिखाने निकले थे लद्दाख और हरियाणा के युवा, हाईवे पर किया ऐसा काम, फिर...

वायरल खबर: सोशल मीडिया पर नाम और पहचान बनाने की होड़ में कुछ लोग अब मर्यादा की सारी हदें पार करने लगे हैं। वायरल होने की चाहत में वो ये भी नहीं सोचते कि उनके द्वारा किया गया काम सही है या गलत. ऐसा ही एक मामला श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे से सामने आया है, जहां हरियाणा के एक युवक की गैरजिम्मेदाराना हरकत ने लोगों को नाराज कर दिया है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर 9 सेकेंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक फोटो ला पास के पास सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के साइन बोर्ड पर गुर्जर का स्टीकर चिपकाता हुआ साफ नजर आ रहा है. हैरान करने वाली बात ये है कि वीडियो में युवक का चेहरा, उसके साथ खड़ी महिंद्रा थार और गाड़ी का नंबर भी साफ नजर आ रहा है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग युवक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *