Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार के पिछले डैशबोर्ड पर रखी 7 गुड़िया अचानक लोगों को ‘जिंदा’ नजर आने लगती हैं. कार की लाइट जलते ही गुड़ियों की आंखों और चेहरों पर पड़ने वाली रोशनी इतना डरावना माहौल बना देती है कि सड़क से गुजरने वाले लोग अपना होश खो बैठते हैं. पहली नजर में देखने वालों को ऐसा लगता है मानो गुड़िया चल रही हो या किसी को देख रही हो, जिससे लोग डर के मारे एक पल के लिए रुक जाते हैं. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग इसे ‘रियल लाइफ हॉरर सीन’ बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि अगर आप रात में ऐसी कार देख लेंगे तो आपका दिल जोर-जोर से धड़कने लगेगा। कमेंट सेक्शन डर और मजेदार प्रतिक्रियाओं से भरा है, वहीं कई लोग इसे क्रिएटिव लेकिन खौफनाक आइडिया बता रहे हैं. वह वीडियो देखें…
लाइट जलते ही ‘जिंदा’ दिखने लगीं 7 गुड़िया, बीच सड़क कार में दिखा होश उड़ा देने वाला नजारा!

Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।











Leave a Reply