पार्टी के लिए सजाया घर, पहने खास आउटफिट, लेकिन मेहमानों ने किया कुछ ऐसा, मां के सामने टूट गया बच्चे का दिल!

आखरी अपडेट:

17 वर्षीय बेटे ने अपने दोस्तों के लिए 1980 के दशक की थीम पार्टी की योजना बनाई, लेकिन पार्टी के दिन केवल एक दोस्त ही आया, जिससे उसका दिल टूट गया। मां ने यह दिल छू लेने वाली कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की, जिस पर लोगों ने साहस और सच्ची दोस्ती की अहमियत बताई.

पार्टी के लिए सजाया घर, पहने खास आउटफिट्स, लेकिन मेहमानों ने किया कुछ ऐसा...लड़के का दिल तब टूट गया जब उसके दोस्त पार्टी में नहीं आए (फोटो: कैनवा)

कल्पना कीजिए, एक बच्चा कई दिनों तक कड़ी मेहनत करता है, हर छोटी-बड़ी योजना बनाता है, किसी खास दिन का पूरे दिल से इंतजार करता है… और जब वह दिन आता है, तो उसके सारे सपने एक पल में चकनाचूर हो जाते हैं। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने सोशल मीडिया पर हजारों लोगों को भावुक कर दिया. यह एक मां और उसके 17 साल के बेटे की कहानी है, जिन्होंने मौज-मस्ती करने और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए एक खास पार्टी का आयोजन किया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

दरअसल, बच्चे की मां ने रेडिट पर अपनी कहानी शेयर करते हुए बताया कि उनके 17 साल के बेटे ने क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान अपने दोस्तों के लिए 1980 के दशक की थीम पार्टी रखने का फैसला किया. ये पार्टी सिर्फ मनोरंजन के लिए थी, इसमें कोई जन्मदिन या खास मौका नहीं था. बेटे ने खुद ही थीम चुनी, सजावट की और हर छोटी-छोटी चीज पर पूरा ध्यान दिया। घर को 80 के दशक के स्टाइल में सजाया गया था। बेटे ने भी इसी थीम पर खुद को तैयार किया और बहुत खुश हुआ. उसे भरोसा था कि उसके दोस्त आएंगे और सब मिलकर आनंद लेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *