शादी समारोह का माहौल उस वक्त पूरी तरह से बदल गया जब एक आंटी ने पंजाबी गाने पर ऐसा सोलो डांस किया कि पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा. जहां आमतौर पर सुर्खियां दूल्हा-दुल्हन को लेकर होती हैं, वहीं इस बार आंटी की जोशीली अदाओं ने सबका ध्यान खींचा। उनके एक्सप्रेशन और कॉन्फिडेंस इतने जबरदस्त थे कि दुल्हन भी खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाई. आंटी का ये डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं कि ये परफॉर्मेंस ही शादी की असली रौनक थी. पंजाबी धुनों पर डांस कर आंटी ने साबित कर दिया कि उम्र महज एक नंबर है और किसी भी उम्र में खुशियां खुलकर मनाई जा सकती हैं.
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।












Leave a Reply