सोशल मीडिया पर एक देसी और फनी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुले मैदान में सिर पर धान का बोझ लेकर भाभी नागिन स्टाइल में डांस करती नजर आ रही हैं. खेतों के बीच उनका अनोखा अंदाज और जबरदस्त एक्सप्रेशंस लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. सिर पर भारी बोझ होने के बावजूद भी भाभी जी नागिन डांस करते समय जिस तरह खुद को बैलेंस रखती हैं उसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. वीडियो में ग्रामीण माहौल, देसी ठाठ और भाभी का आत्मविश्वास इसे और भी खास बनाता है. यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और मजेदार कमेंट्स के साथ शेयर कर रहे हैं.
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।












Leave a Reply