बीकानेर घूमने आई विदेशी महिला, सिर पर पहनी 40 किलो की पगड़ी, भारत की शान की हो गई मुरीद!

आखरी अपडेट:

बीकानेर में चल रहे कैमल फेस्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस फेस्ट में बड़ी-बड़ी पगड़ियां आकर्षण का केंद्र बन रही हैं. यहां आपको चालीस किलो तक वजनी पगड़ियां दिख जाएंगी।

बीकानेर घूमने आई विदेशी महिला, सिर पर पहनी 40 किलो की पगड़ी, हो गई फैन!एक विदेशी महिला को चालीस किलो की पगड़ी पहनाई गई (इमेज- फाइल फोटो)

हाल ही में राजस्थान के बीकानेर में अंतर्राष्ट्रीय ऊँट महोत्सव का आयोजन किया गया। 9 से 11 जनवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव में ऊंट दौड़, मिस्टर-मिस मारवान प्रतियोगिता, ऊंट नृत्य का आयोजन किया गया.

विशालकाय पगड़ियां बनीं सबसे बड़ा आकर्षण! सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए गए, जिनमें बड़ी-बड़ी पगड़ियां नजर आईं. अब वायरल हो रहे एक वीडियो में एक विदेशी महिला 40 किलो की भारी पगड़ी पहने नजर आ रही है. महिला इसके वजन से हैरान और परेशान लेकिन खुश नजर आ रही थी।

पर्यटकों में दिखा क्रेज
बीकानेर कैमल फेस्टिवल का आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है, जो दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस बार फेस्टिवल का फोकस ऊंटों से ज्यादा पगड़ी पर रहा। स्थानीय कलाकारों ने 8 किलो से 41 किलो वजन की पगड़ियां बनाकर प्रदर्शित कीं। एक वीडियो में एक युवक 40 किलो की पगड़ी पहनकर ऊंट की सवारी करता नजर आया, जबकि विदेशी पर्यटक इसे आजमाते नजर आए. यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ऐसी कई रील्स वायरल हो रही हैं, जहां विदेशी पर्यटक पगड़ी बांधने के चैलेंज में हिस्सा लेते नजर आए. एक खास वीडियो में एक स्थानीय राजस्थानी भाई ने एक विदेशी महिला को सिर पर 40 किलो की पगड़ी पहनाई. पगड़ी इतनी भारी थी कि उसे संभालना मुश्किल हो रहा था, लेकिन वह मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आईं।

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर देखें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *