आखरी अपडेट:
दुनिया के अलग-अलग देशों में लोग अलग-अलग तरह का मांस खाने के शौकीन हैं। किसी को चिकन पसंद है तो किसी को मटन का शौक है. लेकिन कुछ सिरफिरे लोगों को इंसान का मांस खाने का शौक हो जाता है. फिर अपराध का जन्म होता है.
इंसान का मांस घोड़े के मांस जैसा होता है (इमेज- फाइल फोटो) पश्चिम बंगाल के दिनहाटा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. इसमें सामने आया कि हत्या इंसानी मांस खाने के लिए की गई थी. दिनहाटा में एक बुजुर्ग की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. इसके बाद शव को धोकर छुपा दिया गया. पुलिस ने जब हत्या के आरोपी फरदौस आलम को गिरफ्तार किया तो उसने खौफनाक खुलासा किया. पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह शव को खाने जा रहा था. इस खुलासे से सनसनी मच गई. यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इंसान के मांस के स्वाद को लेकर कई वीडियो सामने आने लगे हैं.
दुनिया में ऐसे कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं, जहां एक इंसान ने दूसरे इंसान का मांस खाया। इसे नरभक्षण कहा जाता है। मनुष्य का मांस खाने वाले व्यक्ति को नरभक्षी कहा जाता है। जब दुनिया में मांस खाने के इतने सारे विकल्प मौजूद हैं तो बड़ा सवाल यह उठता है कि कोई इंसान का मांस क्यों खाएगा? सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें एक नरभक्षी ने लोगों को बताया कि इंसान के मांस का स्वाद कैसा होता है? आप जब भी इस वीडियो को देखेंगे तो आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
स्वाद मीठा है
जब नरभक्षी निको क्लॉक्स का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तो हर कोई हैरान रह गया. इस नरभक्षी को इंसान का मांस खाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. जेल से बाहर आने के बाद निको अब फ्रांस में रहता है। एक डॉक्युमेंट्री शूट के दौरान निको ने इंसानी मांस के बारे में ऐसी बातें बताईं कि सुनने वाले का दिल दहल गया। इंटरव्यूअर ने निको से इंसान का मांस खाने का कारण और उसका स्वाद जानना चाहा था. उसके जवाब में निको ने बताया था कि इंसान के मांस का स्वाद कैसा होता है. इसमें उन्होंने बताया था कि इंसान का मांस मीठा होता है.
इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर देखें











Leave a Reply