
अफ्रीकन लड़की पर चढ़ा राजस्थानी रंग, पारंपरिक पोशाक में किया झूमर, चेहरे से नहीं हट रही लोगों की निगाहें
भारत की संस्कृति काफी समृद्ध है. यहां कदम-कदम पर अलग-अलग बोलियां और अलग-अलग भाषाएं देखने को मिलती हैं। इस संस्कृति की प्रशंसा पूरे विश्व में की जाती है। एक अफ्रीकी लड़की ने भारत के राजस्थानी रंग की झलक सोशल मीडिया पर लोगों के साथ साझा की. राजस्थानी परिधान में लड़की ने पद्मावत के गाने पर झूमर डांस किया. लड़की के पीछे टीवी पर दीपिका पादुकोण का डांस वीडियो भी चल रहा था. लड़की ने उनके स्टेप्स को हूबहू कॉपी किया. लोग लड़की के डांस के साथ-साथ उसके एक्सप्रेशन देखकर भी हैरान रह गए. लड़की को गाने के बोल कितने समझ आए ये तो पता नहीं, लेकिन अपने एक्सप्रेशन से उसने गाने के साथ पूरा न्याय किया. वीडियो को लोगों ने खूब प्यार दिया और अब तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है.











Leave a Reply