आखरी अपडेट:
लखनऊ वायरल वीडियो: यूपी के लखनऊ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल, मामूली विवाद के चलते एक शख्स ने पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर फोन कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस ने इसे गंभीर मामला माना और तुरंत मौके पर पहुंच गई. जब महिला पुलिस वहां पहुंची और पूरी स्थिति देखी तो वह भी हैरान रह गई.
लखनऊ वायरल वीडियो (प्रतीकात्मक तस्वीर)लखनऊ: अक्सर लोग किसी दुर्घटना, गंभीर लड़ाई-झगड़े या मारपीट की स्थिति में डायल 112 की मदद लेते हैं, लेकिन अगर डायल 112 पर सिर्फ मामूली कर्ज के लिए कॉल किया जाए तो यह किसी मजाक से कम नहीं लगता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, लखनऊ में सड़क किनारे मोमोज की एक दुकान पर दुकानदार और एक ग्राहक के बीच पैसे को लेकर मामूली बहस हो गई. वायरल वीडियो के मुताबिक, मोमोज खाने के बाद ग्राहक ने पैसे देने से इनकार कर दिया और अकाउंट से पैसे निकालने की बात कहने लगा. हालांकि दुकानदार और ग्राहक पहले से ही एक दूसरे को जानते थे, फिर भी दुकानदार ने उधार देने से इनकार कर दिया.
पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर कॉल की गई
दुकानदार के बार-बार पैसे मांगने के बावजूद जब ग्राहक ने पैसे नहीं दिए तो गुस्साए दुकानदार ने पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर कॉल कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने इसे गंभीर मामला माना और तुरंत मौके पर पहुंच गई. जब महिला पुलिस वहां पहुंची और पूरी स्थिति देखी तो वह भी हैरान रह गई. दुकानदार ने पुलिस को बताया कि ग्राहक 4 से 5 प्लेट मोमोज खा चुका था और पैसे मांगने पर पैसे देने से इनकार कर रहा था.
इसी बीच ग्राहक खुद सामने आया और बोला कि उसने 85 रुपये का मोमोज खाया है, लेकिन दुकानदार उसे जानता है, इसलिए पैसे बाद में देने को कह रहा है. ग्राहक ने यह भी कहा कि फिलहाल उसके पास पैसे नहीं हैं. शख्स की मासूमियत देखकर महिला पुलिस एक बार हंस भी पड़ी.
इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर देखें











Leave a Reply