सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार और एनर्जेटिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की किचन में रोटी बनाती नजर आ रही है. तभी बैकग्राउंड में सुपरहिट गाना ‘आजा नचले’ बजने लगता है और लड़की बिना किसी झिझक के डांस करने लगती है. उनके एक्सप्रेशन, कॉन्फिडेंस और स्टोव और तवे के बीच जबरदस्त मूव्स इतने शानदार हैं कि दर्शक स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाते हैं. वीडियो की खास बात यह है कि लड़की ने घर के काम को पूरी मस्ती और मनोरंजन में बदल दिया. उनका अल्हड़ अंदाज और चेहरे पर मुस्कान वीडियो को और भी आकर्षक बना रही है. यही वजह है कि इस क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग कमेंट्स में इसे ‘फुल एनर्जी’, ‘हार्ट वार्मिंग’ और ‘रियल टैलेंट’ बता रहे हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में खुश रहने और हर पल का आनंद लेने का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
रोटी बनाते समय लड़की ने ‘आजा नचले’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, मूव्स देख नजर हटाना हुआ मुश्किल!

Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।











Leave a Reply