सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला और जबरदस्त वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की लोगों से भरी सड़क पर खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के सुपरहिट गाने पर बेधड़क डांस करती नजर आ रही है. चारों तरफ मौजूद भीड़ के बीच लड़की का आत्मविश्वास और ऊर्जा देखते ही बन रही है. बिना किसी झिझक के की गई उनकी विस्फोटक हरकतों ने वहां खड़े लोगों को भी रुककर देखने पर मजबूर कर दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर चल रहे लोग पहले तो हैरान हो जाते हैं और फिर मुस्कुराकर उनके डांस का लुत्फ उठाने लगते हैं. लड़की का अल्हड़ अंदाज और खुली सड़क पर किया गया ये डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यही वजह है कि यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और कमेंट्स में यूजर्स इसे ‘फुल कॉन्फिडेंस’, ‘कूल डांस’ और ‘पब्लिक प्लेस पर धमाका’ बता रहे हैं।
भरी सड़क पर खेसारी लाल यादव-शिल्पी राज के गाने पर लड़की ने किया बेखौफ डांस, सब देखते रह गए!

Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।











Leave a Reply