पानी पर बसा है दुनिया का ये अनोखा गांव, हिलती रहती है जमीन, खड़ा होना भी है मुश्किल!

आखरी अपडेट:

मणिपुर की लोकटक झील दुनिया की सबसे अनोखी जगहों में से एक है, जहां घर, द्वीप और पूरी जिंदगी पानी पर तैरती है। फुमदी, तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान और “आँसुओं की झील” की पहचान इसे प्रकृति का अद्भुत आश्चर्य बनाती है।

पानी पर बसा है दुनिया का ये अनोखा गांव, हिलती रहती है जमीन...पानी पर बसा है दुनिया का ये अनोखा गांव (फोटोः Instagram- @finding.neha)

जरा सोचिए, एक ऐसा गांव जहां घर जमीन पर नहीं बल्कि पानी की सतह पर तैरते हैं। जहां हवा का हल्का सा झोंका और पानी की छोटी-छोटी लहरें धीरे-धीरे घरों को हिलाती रहती हैं। जहां आप ठीक से खड़े भी नहीं हो सकते. जहां दरवाजा खोलते ही सामने सड़क नहीं बल्कि चमकता पानी नजर आता है। पहली नजर में ये सब किसी फिल्म का सीन लगता है, लेकिन ये कोई सपना नहीं, बल्कि हकीकत है. ये अनोखी जगह है मणिपुर की लोकटक झील, जो अपने आप में प्रकृति का एक अद्भुत चमत्कार है।

भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर में स्थित लोकतक झील अपनी अनोखी पहचान के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। करीब 240 वर्ग किलोमीटर में फैली यह झील न सिर्फ अपने आकार में बल्कि अपनी खासियत में भी अलग है। यह झील दुनिया की उन चुनिंदा जगहों में से एक है जहां इंसानों ने पानी के साथ रहना सीखा है। यहां तैरते घर, तैरते द्वीप और पानी पर जीवन देखा जा सकता है। झील का सबसे खास आकर्षण इसके तैरते द्वीप हैं, जिन्हें स्थानीय भाषा में फुमदी कहा जाता है।

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर देखें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *