
भांगड़े में दिखा फौजी जोश, ‘फोजी दा भांगड़ा’ पर लड़कों ने किया गदर, वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा है तहलका!
Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक धमाकेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के ‘फोजी दा भांगड़ा’ गाने पर बड़े ही जोश के साथ भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि डांस में मिलिट्री स्टाइल की एनर्जी साफ नजर आ रही है, जिसे देखकर लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक पा रहे हैं. उनके दमदार कदमों और तालमेल ने पूरे वीडियो को और भी खास बना दिया है. वीडियो को अब तक हजारों लोग लाइक और शेयर कर चुके हैं और कमेंट सेक्शन तारीफों से भरा है. यूजर्स लिख रहे हैं कि इस डांस में देशभक्ति की भावना भी नजर आ रही है, वहीं कई लोग इसे अब तक का सबसे दमदार भांगड़ा बता रहे हैं. यही वजह है कि ये क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. आप भी देखिए..











Leave a Reply