आखरी अपडेट:
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना में एक महिला ने अस्पताल के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया और उसे मरने के लिए वहीं छोड़ दिया. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने गर्भधारण से इनकार किया है.
प्रतीकात्मक छवि (कैनवा एआई जनरेटेड)जहां एक तरफ मां की गोद दुनिया में सबसे सुरक्षित मानी जाती है वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिन्हें सुनकर रूह कांप जाती है। दक्षिणी स्पेन के ग्रैन कैनरिया में एक 31 साल की महिला ने न सिर्फ अपनी मातृ प्रेम का गला घोंट दिया, बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया. अस्पताल के शौचालय में नवजात का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इस घटना ने न सिर्फ अस्पताल प्रशासन बल्कि स्थानीय पुलिस को भी जांच के ऐसे मोड़ पर खड़ा कर दिया है, जहां मां के दावों और हकीकत के बीच अंतर पाटना मुश्किल है. ये खौफनाक मंजर सैन रोक मेलोनेरास अस्पताल में देखने को मिला. अस्पताल के एक कर्मचारी की नजर टॉयलेट में रखे कागज के बंडल पर पड़ी, जो पूरी तरह से खून से लथपथ था. उसने पास जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
कर्मचारी ने देखा कि उस कागज में एक नवजात शिशु का निर्जीव शरीर लिपटा हुआ था। उन्होंने तुरंत अस्पताल की सुरक्षा टीम और प्रबंधन को सूचित किया, जिसके बाद राष्ट्रीय पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस की वैज्ञानिक और न्यायिक टीमों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी और सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया ताकि इस क्रूरता को अंजाम देने वाले का पता लगाया जा सके. सीसीटीवी के जरिए पुलिस उस महिला तक पहुंच गई जो घटना के वक्त टॉयलेट में गई थी. हैरानी की बात यह है कि महिला अस्पताल के ठीक बाहर एक बस शेल्टर पर बैठी हुई पाई गई। 31 साल की इस स्पेनिश महिला के कपड़ों पर अब भी खून के निशान थे. पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया. शुरुआती पूछताछ में महिला ने जो तर्क दिया वह और भी चौंकाने वाला था.

महिला ने दावा किया कि उसे नहीं पता था कि वह गर्भवती है, जबकि वह अपनी गर्भावस्था के आखिरी चरण में थी। उन्होंने बताया कि बच्चे को जन्म देने से एक दिन पहले रात करीब 8:30 बजे उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद वह अस्पताल आईं और टॉयलेट में अकेले ही बच्चे को जन्म दिया. महिला ने पुलिस को बताया कि बच्चा जीवित पैदा हुआ था और रोया भी था. इसके बावजूद उसने किसी डॉक्टर या नर्स से मदद लेने की बजाय बच्चे को कागज में लपेटा और वहीं छोड़कर अस्पताल से बाहर चली गई। अगली सुबह वह फिर अस्पताल आई यह देखने के लिए कि किसी को बच्चा मिला या नहीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला नशे की लत की शिकार हो सकती है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल महिला को कड़ी पुलिस निगरानी में प्रसूति अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
लेखक के बारे में
न्यूज18 हिंदी (नेटवर्क 18) डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत। इंटरनेशनल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रीजनल सिनेमा के प्रभारी। डेढ़ दशक से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय। नेटवर्क 18, टाइम्स ग्रुप के अलावा…और पढ़ें











Leave a Reply