Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर सास-बहू की जोड़ी का एक अनोखा डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये दोनों सिर पर मटका रखकर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. देसी गाने की धुन पर उनका बैलेंस और कॉन्फिडेंस देखकर लोग दंग रह जाते हैं, क्योंकि आमतौर पर ऐसे स्टेप कम ही देखने को मिलते हैं. लोग वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफों की बाढ़ आ गई है. कई यूजर्स लिख रहे हैं कि सास-बहू की ये केमिस्ट्री दिल जीतने वाली है, तो कुछ इसे अब तक का सबसे मजेदार देसी डांस बता रहे हैं. यही वजह है कि ये क्लिप तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।












Leave a Reply