आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां टैलेंट को पहचान मिलने में देर नहीं लगती. हर दिन कोई न कोई चेहरा अपने स्टाइल और हुनर से इंटरनेट का तापमान बढ़ा देता है. इसी सिलसिले में खुशी पालीवाल का नाम इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है. हाल ही में उन्होंने अपने फैन्स के लिए एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. इस वायरल वीडियो में खुशी पालीवाल बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वेलकम’ के पॉपुलर गाने ‘ऊंचा लांबा कद’ पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस ओरिजिनल गाने को मशहूर सिंगर आनंद राज आनंद और कल्पना पटवारी ने गाया है. वीडियो में खुशी ने ऑफ व्हाइट कलर की वनपीस फिटेड ड्रेस पहनी हुई है और ब्लैक लॉन्ग बूट्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं. उनके खुले बाल और कातिलाना अदाएं इस डांस वीडियो को और भी आकर्षक बना रही हैं.
शॉर्ट ड्रेस में खुशी पालीवाल, ‘ऊंचा लंबा कद’ गाने पर डांस और मूव्स देख हैरान हुए फैंस!

Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।











Leave a Reply