पिता और बेटी का डांस करते हुए एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बॉलीवुड फिल्म ‘बेफिक्रे’ के टाइटल सॉन्ग ‘उड़े दिल बेफिक्रे’ पर दोनों की शानदार जुगलबंदी और उनके पिता के फुर्तीले डांस ने नेटिज़न्स का दिल जीत लिया है। वीडियो की शुरुआत में पिता और बेटी के बीच का तालमेल दर्शकों का ध्यान खींचता है. जैसे ही गाना अपनी रफ्तार पकड़ता है, पिता की फुर्ती और उनके डांस स्टेप्स किसी प्रोफेशनल डांसर से कम नहीं लगते. बेटी ने जहां नीली जींस और सफेद क्रॉप टॉप पहना हुआ है, वहीं पिता सफेद शर्ट में अपनी बेटी का बखूबी साथ निभा रहे हैं.
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।












Leave a Reply