शादी समारोह में हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने एक साथ बॉलीवुड गानों पर डांस किया. दोनों के चेहरे पर लगी हल्दी और कमाल की केमिस्ट्री ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन ने पीली साड़ी पहनी हुई है और दूल्हा पारंपरिक सफेद कुर्ता में है और दोनों के चेहरे पर हल्दी लगी हुई है. गाना बजते ही दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते हैं और ‘किसी डिस्को में जाएं, किसी होटल में खाएं’ गाने पर शानदार स्टेप करते हैं। उनके बीच की जुगलबंदी और चेहरों पर मुस्कुराहट बताती है कि वे अपनी जिंदगी के इस नए सफर को लेकर कितने उत्साहित हैं।
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।












Leave a Reply