न्यूज18 के रिपोर्टर पंकज भार्गव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. वीडियो को कुछ ही दिनों में लाखों बार देखा जा चुका है. दिल तो बच्चा है जी की थीम पर बने इस वीडियो को पंकज ने अपनी यात्रा के दौरान सड़क पर कैद किया था. इसमें ट्रक के पीछे बैठे कुछ लोग रस्सी के सहारे सड़क पर खिलौनों की रेस लगाते नजर आ रहे हैं. बच्चों को ऐसी मस्ती करते तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन जब बड़ों का दिल भी बच्चों का हो जाए तो ऐसा नजारा देखने को मिलता है। यह वीडियो लोगों को उनके बचपन की याद दिला रहा है. लोग इसे ना सिर्फ पसंद कर रहे हैं बल्कि अपने चाहने वालों के साथ शेयर भी कर रहे हैं.
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।












Leave a Reply