गुलाबी साड़ी में एक लड़की ने भोजपुरी गाने ‘मर गयानी दईया चिल्लाते चिल्लाते’ पर ऐसा डांस किया है कि सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है. उनके जबरदस्त एक्सप्रेशंस और कमाल के डांस मूव्स दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि गाना बजते ही लड़की इतना जबरदस्त डांस करती है और इतनी जोर से थिरकती है कि फैन्स इसे देखकर रोमांचित हो जाते हैं. उनके डांस स्टेप्स और गाने के बोल के साथ तालमेल इतना परफेक्ट है कि आप बार-बार वीडियो देखने पर मजबूर हो जाएंगे. गोरखपुर की रहने वाली सानिया नाम की इस लड़की के चेहरे के भाव गाने के मूड को बखूबी दर्शा रहे हैं, जो इस डांस वीडियो की सबसे बड़ी खासियत है.
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।












Leave a Reply