सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो अजीब कारणों से वायरल हो रहा है. एक भारतीय दुल्हन ने अपनी शादी में तीन विदेशी दोस्तों को आमंत्रित किया था। सांस्कृतिक मतभेद के कारण सहेलियों को यह समझ नहीं आया कि फेरे के समय केवल दूल्हा-दुल्हन ही अग्नि के फेरे लेते हैं। तीनों दोस्त भी फेरे लेने के लिए आगे बढ़े। लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोका. ये नजारा देखकर न सिर्फ दुल्हन बल्कि मेहमान भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए. खासकर दुल्हन खुलकर हंसती नजर आई। इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया. उन्होंने इसे सांस्कृतिक भिन्नता का अद्भुत उदाहरण बताया. इसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है.
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।












Leave a Reply