एक्स

गुलाबी साड़ी में लड़की ने राजा रंगबाज गाने पर किया मदहोश डांस, एक्सप्रेशन देख दिल हो जाएंगे फेल!
भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह के नए गाने ‘राजा रंगबाज’ पर गुलाबी साड़ी में एक लड़की ने अपनी अदाओं से ऐसा जादू बिखेरा कि फैंस देखते रह गए. यह डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में लड़की ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है और वह छत पर पवन सिंह के इस गाने पर डांस करती नजर आ रही है. गाने के बोल शुरू होते ही लड़की के चेहरे के भाव और उसके डांस स्टेप्स दर्शकों का ध्यान खींच लेते हैं. उनका कॉन्फिडेंस और डांस रिदम देखने लायक है. यह छोटा सा वीडियो महज 21 सेकेंड का है, लेकिन इतने कम समय में इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं.
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।











Leave a Reply