हाल ही में ‘लेटेस्ट साइटिंग्स’ द्वारा शेयर किया गया एक छोटा वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में हाथियों के बीच एक ऐसी घटना देखने को मिली जो जितनी हैरान करने वाली है उतनी ही दुर्लभ भी. वीडियो की शुरुआत एक शांत नदी के दृश्य से होती है, जहां दो हाथी पानी की तेज लहरों के बीच से गुजर रहे हैं. तभी अचानक पीछे चल रहा एक भारी भरकम हाथी अपने नुकीले दांतों से ठीक सामने चल रहे हाथी के पिछले हिस्से पर हमला कर देता है. यह हमला इतना अचानक था कि सामने वाला हाथी चौंक गया और दर्द या हताशा में तेजी से आगे की ओर कूद गया। ऐसा लगता है कि हाथी ने नदी पार करते समय मगरमच्छ के डर से ऐसा किया.
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।











Leave a Reply